वायु प्रदूषण
वायु प्रदूषण (Air Pollution) इस समय दुनिया की कुछ सबसे गंभीर स्वास्थ्य और पर्यावरणीय समस्याओं में से एक है। आपको जानकर हैरानी होगी कि हर साल लगभग 50 लाख लोग वायु प्रदूषण के कारण अपनी जान गंवाते हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization) की मानें तो दुनिया में हर 10 में से 9 लोग प्रदूषित हवा में सांस ले रहे हैं। ऐसे में जरूरी है कि लोगों में प्रदूषण से होने वाली समस्याओं और बीमारियों की जागरूकता हो, तथा उन्हें इससे बचाव के तरीके पता हों। भारत के ज्यादातर शहरों में पूरे साल प्रदूषण का स्तर तय मानकों से ज्यादा बना रहता है, जिसके कारण बड़ी संख्या में लोग श्वसन और फेफड़ों से जुड़ी बीमारियों का शिकार होते हैं। सर्दियों में यहां प्रदूषण खतरनाक स्तर तक पहुंच जाता है। देश की राजधानी दिल्ली समेत भारत के कई बड़े शहरों में सर्दियां शुरू होते ही स्मॉग के कारण घुटन, बेचैनी और सांस की तकलीफें बढ़नी शुरू हो जाती हैं। यही कारण है कि Onlymyhealth.com इन सर्दियों में प्रदूषण को लेकर एक व्यापक कैंपन चला रहा है, जिससे आप प्रदूषण से होने वाले नुकसान और खतरों के बारे में जागरूक हो सकें।
ये कैंपेन इस समय इसलिए भी जरूरी हो जाता है क्योंकि दुनिया पहले ही कोरोना वायरस नामक वैश्विक महामारी से जूझ रही है। कोरोना वायरस के कारण होने वाली बीमारी कोविड-19 भी एक श्वसन संबंधी बीमारी (Respiratory Infection) है, यानी ये बीमारी भी श्वसनतंत्र और फेफड़ों को प्रभावित करती है। ऐसे में कोविड के समय में वायु प्रदूषण काफी गंभीर स्थितियां पैदा कर सकता है। इस कैंपेन के तहत हम आप तक प्रदूषण के हानिकारक प्रभावों और इससे बचाव के उपायों पर हेल्थ एक्सपर्ट्स, डॉक्टर्स, डायटीशियन्स और न्यूट्रीशनिस्ट्स द्वारा सुझाए गए हेल्थ टिप्स, डाइट टिप्स, जरूरी सावधानियों आदि बातें आर्टिकल्स के जरिए पहुंचाएंगे।
/div>प्रदूषण कितनी खतरनाक समस्या है, इसका अंदाजा आप WHO और अन्य वैश्विक संस्थानों द्वारा जारी इन आंकड़ों से लगा सकते हैं।
- दुनिया में होने वाली 9% मौतों का कारण सिर्फ वायु प्रदूषण है। कुछ देशों में ये आंकड़ा 15% तक है।
- वायु प्रदूषण के कारण हर साल लगभग 50 लाख लोग अपनी जान गंवाते हैं।
- बाहर की जहरीली हवा के अलावा घरेलू प्रदूषण (Inside Pollution) के कारण भी हर साल 38 लाख लोगों की मौत होती है।
- दुनिया की 91% आबादी इस समय ऐसी हवा में सांस लेने को मजबूर है, जो WHO की तय गाइडलाइन लिमिट्स से कहीं ज्यादा है, यानी प्रदूषित है।
इसके अलावा प्रदूषण से जुड़े कुछ अन्य तथ्य जो आपको चौंका सकते हैं:
- प्रदूषण का असर सिर्फ फेफड़ों पर नहीं, बल्कि शरीर के 10 से ज्यादा अंगों पर पड़ता है, जिनमें मुख्य रूप से आपका हृदय (Heart), किडनी (Kidney), आंखें (Eyes), पाचनतंत्र (Digestive System), लिवर (LIver) और मस्तिष्क (Brain) जैसे महत्वपूर्ण अंग शामिल हैं।
- प्रदूषण के गंभीर प्रभावों के कारण व्यक्ति के शरीर के कई अंग पूरी तरह डैमेज हो सकते हैं, जिसे मेडिकल भाषा में Multiple Organ Failure कहते हैं।
- प्रदूषण आपको कई तरह के कैंसर का शिकार बना सकता है।
- प्रदूषण के कारण पहले से किसी बीमारी से जूझ रहे मरीज की स्थिति खराब हो सकती है।
अगर आप स्वयं को और अपने परिवार को प्रदूषण के इस खतरनाक प्रकोप से बचाना चाहते हैं, और वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से लड़ते हुए प्रदूषण के खतरों से बचना चाहते हैं, तो हमारे इस कैंपेन से जुड़िए और हमारे फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम पेज को फॉलो करिए जहां आप भारत के बेहतरीन हेल्थ एक्सपर्ट्स की राय और टिप्स सीधे पढ़ सकते हैं, लाइव डिबेट्स सुन सकते हैं और अपने सवाल भी रख सकते हैं।
Related Articles
-
वायु प्रदूषण से शरीर के कौन-कौन से अंग प्रभावित होते हैं? डॉक्टर से जानें
वायु प्रदूषण आपके शरीर के कई अंगों को प्रभावित कर सकता है। जानें कौन-से अंग होते हैं सबसे ज्यादा प्रभावित-
-
मॉर्निंग वॉक करते समय वायु प्रदूषण के दुष्प्रभावों से कैसे बचें? एक्सपर्ट से जानें 5 उपाय
वायु प्रदूषण से बचने के लिए मॉर्निंग वॉक करते समय कुछ आसान टिप्स को रोज फॉलो करना चाहिए।
-
Steam Benefits: बढ़ते प्रदूषण में जरूर लें स्टीम, दूर होंगी कई समस्याएं
Benefits of Taking Steam in Hindi: स्टीम लेने से सिर्फ त्वचा ही नहीं, सेहत भी सही रहती है। स्टीम लेने से फेफड़ों को मजबूती मिलती है।
-
पॉल्यूशन बढ़ने के कारण हो रहा हैं हेयरफॉल? राहत पाने के लिए फॉलो करें ये टिप्स
Haircare Tips To Prevent Hair Fall Amid Rising Air Pollution: अगर वायु प्रदूषण के कारण आपके बाल भी झड़ रहे हैं, तो इन टिप्स को फॉलो करें।
-
बढ़ता प्रदूषण बन रहा है फेफड़ों के लिए काल, बचाव के लिए अपनाएं ये टिप्स
Protect Your Lungs From Air Pollution: फेफड़ों को वायु प्रदूषण से बचाने के लिए N95 फेस मास्क पहनें और डॉक्टर से बताई गयी जरूरी बातों का ध्यान रखें।
-
Pollution in Delhi: प्रदूषण से घुट रहा आपका दम? बचने के लिए अपनाएं ये उपाय
Tips to Prevent Air Pollution: हवा में फैले जहरीले प्रदूषण की वजह से सांस लेने में होती है परेशानी? बचने के लिए ध्यान रखें ये बातें।
-
लगातार बढ़ते वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है इन रोगों का जोखिम, जानें कैसे रहें सुरक्षित?
Side Effects Of Air Pollution On Health: वायु प्रदूषण के कारण शरीर को नुकसान होने के साथ कई बीमारियों का खतरा बढ़ता हैं।
-
Air Pollution Effects: वायु प्रदूषण से आंखों में हो सकती हैं ये समस्याएं, जानें कैसे करें बचाव
Eye diseases caused by air pollution: वायु प्रदूषण के कारण आंखों में जलन, खुजली समेत कई परेशानियां हो सकती हैं। -
वायु प्रदूषण से जुड़े ये 5 मिथ सेहत को कर सकते हैं खराब, जानें सच्चाई
दिल्ली-एनसीआर की हवा में प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है। ऐसे में अच्छी सेहत को बरकरार रखने के लिए वायु प्रदूषण से जुड़े 5 मिथक जरूर जान लें।
-
Smog से हो रही है आंखों में दिक्कत, तो अपनाएं ये 5 टिप्स
Tips To Protect Eyes From Air Pollution: क्या आपको भी स्मॉग के कारण आंखों समस्याएं हो रही हैं, तो फॉलो करें ये टिप्स।














.jpg)
