आयुर्वेद
आयुर्वेद- Ayurveda in Hindi
आयुर्वेद (Ayurveda in Hindi) तन, मन और आत्मा के बीच संतुलन बनाकर स्वास्थ्य में सुधार करता है। ये लगभग 5 हजार साल पुरानी चिकित्सा पद्धति है, जिसमें प्रकृति के संसाधनों की मदद से विभिन्न बीमारियों का इलाज किया जाता है। आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति में शरीर के तीनों चीजों का खास ख्याल रखा जाता है, पहला वात (Vata dosha), दूसरा पित्ता (Pitta dosha) और तीसरा कफ (Kapha dosha)।
आयुर्वेद के ये 3 दोष क्यों जरूरी है?
पहला वात (Vata dosha), दूसरा पित्ता (Pitta dosha) और तीसरा कफ (Kapha dosha), ये तीन दोष इसलिए जरूरी हैं क्योंकि ये दोष केवल एक के शरीर के आकार को ही नहीं बल्कि शारीरिक प्रवृत्तियों जैसे भोजन की प्राथमिकता और पाचन को भी प्रभावित करता है, और किसी के मन और भावनाओं के स्वभाव को प्रभावित करता है। उदाहरण के लिए
1.वात दोष (Vata dosha)
अगर कोई व्यक्ति वात दोष वाला है, तो उसे चिंता (anxiety),अस्थमा (asthma), हृदय रोग (heart disease), त्वचा की समस्याओं (skin problems) और गठिया (arthritis in hindi) जैसी स्थितियों के विकसित होने की अधिक संभावना है।
2.पित्त दोष (Pitta dosha)
पित्त दोष वाले व्यक्ति में दिल से जुड़ी बीमारियां, हाई बीपी और इंफेक्शन आदि बहुत ज्यादा होता है।
3.कफ दोष (Kapha dosha)
कफ दोष वाले व्यक्ति में अस्थमा, मोटारा, डायबिटीज और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के होने का खतरा ज्यादा होता है।
आयुर्वेद किस लिए प्रयोग किया जाता है -What is ayurveda used for?
1. स्वस्थ रहने के लिए (ayurvedic daily routine tips in hindi)
2.तनाव को कम करने के लिए (ayurvedic treatment for reduce stress)
3.शरीर में लचीलेपन, शक्ति और सहनशक्ति में सुधार करने के लिए (improve flexibility, strength and stamina)
3.अस्थमा के लिए आयुर्वेदिक उपचार (Ayurvedic Tips for Asthma Patients)
4. हाई बीपी (ayurvedic home remedies for high blood pressure in hindi)
5.गठिया जैसे रोगों से पीड़ित लोगों के लिए (ayurvedic treatment for gathiya in hindi)
6. कब्ज से निजात पाने के लिए (ayurvedic remedies for constipation in hindi)
7.वजन घटाने के लिए आयुर्वेदिक उपाय (ayurvedic diet for weight loss in hindi)
8.डायबिटीज के लिए आयुर्वेदिक उपचार (Ayurvedic Home Remedies for Diabetes)
9.त्वचा के लिए आयुर्वेदिक नुस्खे (ayurvedic tips for glowing skin in hindi)
10.बालों के लिए आयुर्वेदिक उपाय (Ayurvedic remedy to boost hair health)
11. इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आयुर्वेदिक उपाय- (Ayurvedic Herbs For Immunity)
आयुर्वेद में न केवल उपचार होता है बल्कि यह जीवन जीने का ऐसा तरीका सिखाता है, जिससे जीवन लंबा और खुशहाल होता है। आयुर्वेद के अनुसार शरीर में वात, पित्त और कफ जैसे तीनों मूल तत्वों के संतुलन से कोई भी बीमारी आप तक नहीं आ सकती। लेकिन जब इनका संतुलन बिगड़ता है, तो बीमारी शरीर पर हावी होने लगती है और आयुर्वेद में इन्हीं तीनों तत्वों का संतुलन बनाया जाता है। साथ ही आयुर्वेद में रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित करने पर बल दिया जाता है ताकि किसी भी प्रकार का रोग न हो। आयुर्वेद में विभिन्न रोगों के इलाज के लिए हर्बल उपचार (ayurvedic herbs in hindi), घरेलू उपचार, आयुर्वेदिक दवाओं, आहार संशोधन (ayurvedic diet plan in hindi), मालिश और ध्यान का उपयोग किया जाता है। आयुर्वेद क्या है, आयुर्वेद से विभिन्न रोगों को इलाज कैसे होता है, आयुर्वेद का इस्तेमाल कैसे किया जाता है, त्वचा के लिए आयुर्वेद कैसे काम करता है और आयुर्वेदिक औषधियां कौन-कौन सी हैं, इसके अलावा आयुर्वेद के बारे में संपूर्ण जानकारी के लिए इस कैटेगरी को पढ़ें।
Related Articles
-
आयुर्वेद के अनुसार दूध के साथ नहीं करना चाहिए इन 9 चीजों का सेवन, सेहत को होता है नुकसान
Wrong Food Combination: आयुर्वेद में दूध के साथ कई चीजों का सेवन करना नुकसानदायक माना जाता है। लेख के माध्यम से जानें इस बारे में।
-
सर्दियों में मूली के पत्ते खाने से दूर होती हैं कई समस्याएं, ऐसे करें सेवन
मूली खरीदने के बाद अगर आप इसके पत्तों को फेंक देते हैं तो इस खबर को पढ़ने के बाद ऐसा नहीं करेंगे। आइए जानते हैं मूली के पत्तों के फायदे।
-
अजवाइन, जीरा और नींबू का पानी पीने से वजन घटाने में मिलेगी मदद, जरूर करें सेवन
जंक फूड और बिगड़ी लाइफस्टाइल के कारण कई लोग बढ़ते वजन और मोटापे के शिकार हो जाते हैं। आइए जानते हैं जल्दी से वजन घटाने के लिए क्या करें?
-
सौंफ और मेथी का पानी पीने से क्या होता है? जानें फायदे और बनाने का तरीका
Saunf methi Water Benefits: रोजाना सुबह सौंफ और मेथी का पानी पीने से सेहत को कई लाभ मिलते हैं। आइए जानते हैं इसके फायदे और बनाने का तरीका।
-
किडनी की कई गंभीर समस्याओं के लिए फायदेमंद है जटामांसी, जानें इस्तेमाल का तरीका
Jatamansi Herb Benefits For Kidneys: जटामांसी में एंटीस्पेज्मोडिक गुण पाए जाते हैं, जो सूजन और दर्द को कम करने मं मदद करते हैं।
-
सर्दियों में दही कब और कैसे खाना चाहिए? आयुर्वेदाचार्य से जानें सही समय और तरीका
खाने में दही के सेवन से स्वाद बढ़ता है और शरीर को जरूरी पोषक तत्व भी मिलते हैं। यहां जानिए आयुर्वेद के अनुसार दही कब खाना चाहिए?
-
काली किशमिश का पानी पीने से दूर होती हैं महिलाओं की कई समस्याएं, इस तरह से करें सेवन
Black Raisin Water Benefits: विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर काली किशमिश का पानी महिलाओं की कई समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकता है।
-
शीत ऋतु में स्वस्थ रहने के लिए जरूर करें जीवनशैली से जुड़े ये बदलाव, आयुर्वेदाचार्य से जानें
आयुर्वेद के अनुसार बदलते मौसम में शरदऋतुचर्या को समझें। इससे आप बीमार होने से बच सकते हैं।
-
खांसी और कफ की समस्या को दूर करती हैं दमबेल की पत्तियां, इस तरह से करें उपयोग
मौसम बदलते ही लोगों को खांसी और कफ की समस्या होने लगती है। आगे जानते हैं इसके बचाव का तरीका
-
दूध वाली चाय ही नहीं, ज्यादा ब्लैक टी पीने से भी सेहत को पहुंचता है नुकसान, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट
Too Much Black Tea Side Effects: अगर आप भी दूध वाली चाय से हेल्दी समझकर ब्लैक टी पी रहे हैं, तो इस लेख में इसका अधिक सेवन करने के नुकसान जानें..














.jpg)
