
21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day 2020) दुनिया के ज्यादातर देशों मनाया जाएगा। इसको लेकर प्रधानमंत्री ने अपनी ओर से तैयारियां शुरू कर दी है। अपने फॉलोवर्स को योग के प्रति जागरूक करने के लिए थ्रीडी वीडियो के माध्यम से योगासन करने की सीख और और उनके फायदे बता रहे हैं। पीएम मोदी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर दो वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह ताड़ासन और त्रिकोणासन करने के तरीके और उसके स्वास्थ्य लाभ के बारे में बताया है। इसके लेख के माध्यम से हम आपको इन योग के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

ताड़ासन क्या है?
ताड़ यानी ताड़ का पेड़। इस आसन को करते समय आपके शरीर की स्थिति ताड़ के पेड़ के समान ऊंची और मजबूत हो जाती है। यह एक तरह का योगासन है, जिसे करने से हमें कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं।
ताड़ासन करने की विधि
- इस आसन को करने के लिए सबसे पहले अपने पैरों को 2 इंच की दूरी पर रखकर सीधे खड़े हो जाएं।
- अब अपने हाथों को कंधों तक उठाएं। हथेलियों को सामने रखकर अपनी ऊंगलियों को पकड़ें। और धीरे से कलाईयों को बाहर की तरफ मोड़ें।
- अब धीरे-धीरे सांस अंदर लेते हुए अपनी भुजाओं को कंधों के ऊपर उठाते हुए सिर के ऊपर ले जाएं।
- इस अवस्था में खुद को स्थिर करने के बाद अपनी एडि़यों को जमीन से ऊपर उठाएं और पंजों के बल खड़े हो जाएं।
- अब बिना संतुलन खोए और बिना हिले-डुले इस अवस्था में 10 से 15 सेकेंड तक खड़े रहें। इस दौरान अराम से सांस लें और छोड़ें।
- शुरूआत में आपको संतुलन बनाने में परेशानी हो सकती है लेकिन धीरे-धीरे यह सही हो जाएगा। संतुलन बनाने के लिए आप अपनी आंखों के सीध में किसी बिंदु पर ध्यान लगाएं।
- 10 से 15 सेंकेंड तक इस मुद्रा में रहने के बाद आप अपनी ऐडियों को जमीन पर ले आएं।
- अपनी उंगलियों को धीरे से खोलें और हाथों को वापस नीचे ले आएं।
Doing Tadasana properly would enable you to practice many other Asanas with ease.
— Narendra Modi (@narendramodi) June 6, 2019
Know more about this Asana and its benefits. #YogaDay2019 pic.twitter.com/YlhNhcRas8
ताड़ासन के स्वास्थ्य लाभ
- ताड़ासन को नियमित रूप से करने से संतुलन बनाना आसान हो जाता है।
- यह आसन रीढ़ से जुड़ी तंत्रिकाओं के संकुलन को ठीक करता है।
- शरीर की मुद्राओं यानी पॉश्चर को बेहतर बनाता है।
- इससे जांघ, घुटने और एडियां मजबूत होते हैं।
- इस योगासन का नियमित अभ्यास शारीरिक और मानसिक संतुलन विकसित करता है।
- अगर आप हृदय रोग, चक्कर आना, नसों में सूजन की समस्या है तो इस आसन को न करें।
त्रिकोणासन क्या है?
यह भी एक प्रकार का योगासन है। इसे त्रिकोणासन इसलिए कहा गया है क्यों कि इसमें हमारा शरीर यानी हाथ, पैर और रीढ़ की हड्डी त्रिकोण का रूप ले लेती है।

त्रिकोणासन करने की विधि
- इस आसन को करने के लिए आप सीधे खड़े हो जाएं। अब अपने पैरों को परस्पर दूरी पर रखकर खड़े हो जाएं।
- धीरे-धीरे अपने हाथों को ऊपर उठाएं ताकि वो आपकी दोनों कंधों की सीध में आ जाए।
- सुनिश्चित करें कि हाथ एकदम सीधे और एक स्तर पर हो। ऊपर-नीचे या आगे-पीछे नहीं।
- अपने बांये पैर के पंजे को सीधा रखते हुए अपने दांये पैर के पंजे को 90 डिग्री पर घुमाएं।
- अब एक लंबी गहरी सांस लें। अब धीरे-धीरे सांस छोड़ते हुए अपने शरीर को दाहिनी ओर कमर से छुकाएं।
- अपने दाहिने हाथ से दाहिने पैर की एड़ी को छूने का प्रयास करें। और अपने बाएं हाथ को ऊपर की ओर सीध में रखें।
- अगर आपको ऐसा करने में समस्या आ रही है तो आपका हाथ जहां तक जा रहा है वहीं तक ले जाएं।
- इस स्थिति में कुछ देर तक रहें और पूरे शरीर को आराम दें।
- अब धीरे-धीरे सांस अंदर लेते हुए वापस अपनी स्थिति में आएं। और दाएं पंजे को वापस सीध में लाएं।
- अब अपने बाएं पैर को 90 डिग्री पर घुमाएं और पूर्व में किए गए आसन को दोहराएं।
On 21st June, we will mark #YogaDay2019.
— Narendra Modi (@narendramodi) June 5, 2019
I urge you all to make Yoga an integral part of your life and also inspire others to do the same.
The benefits of Yoga are tremendous.
Here is a video on Trikonasana. pic.twitter.com/YDB6T3rw1d
त्रिकोणासन करने के लाभ
- यह आपके कमर की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है।
- यह फ्लैट फुट की समस्या से भी बचाता है।
- जंघाओं, कंधे, छाती और रीढ़ की हड्डियों को मजबूत बनाता है।
- जब आप सांस लेते और छोड़ते हैं तो इसका असर मानसिक तनाव और चिंता का निवारण करता है।
- यदि आपकी गर्दन, पीठ में चोट लगी हो या स्लिप डिस्क की समस्या हो तो इस योगासन को न करें।






.jpg)