.jpg)
एड्स एक गंभीर बीमारी है। यह एक लाइलाज बीमारी है, जो संक्रामक होती है। दुनियाभर में एड्स ने लाखों को लोगों की जान ले ली है। एड्स के प्रति लोगों के बीच जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से विश्व एड्स दिवस मनाया जाता है। हर साल 1 दिसंबर को दुनियाभर में एड्स दिवस (World Aids Day 2023) मनाया जाता है। एड्स के बारे में वैसे तो सभी लोग जानते हैं, लेकिन इसके प्रति लोगों के बीच जागरूकता फैलाना बहुत जरूरी होता है। आइए, जानते हैं विश्व एड्स दिवस का इतिहास, थीम और महत्व
विश्व एड्स दिवस का इतिहास- World AIDS Day History in Hindi
आपको बता दें कि हर साल 1 दिसबंर को विश्व एड्स दिवस मनाया जाता है। पहली बार विश्व एड्स दिवस 1988 में मनाया गया था। 35 वर्षों से दुनियाभर में एड्स दिवस मनाया जा रहा है। इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य एचआईवी संक्रमण के प्रति लोगों को जागरूक करना होता है। यह एक जानलेवा बीमारी है और दुनियाभर में कई लोगों की जान जा चुकी है।
इसे भी पढ़ें- पुरुषों में HIV होने पर कौन से लक्षण नजर आते हैं?
विश्व एड्स दिवस की थीम- World AIDS Day 2023 Theme in Hindi
हर साल विश्व एड्स दिवस की थीम अलग-अलग होती है। इस साल यानी 35वें विश्व एड्स दिवस की थीम 'याद रखें और प्रतिबद्ध रहें' है। इस साल एड्स और एचआईवी के बारे में लोगों के बीच जागरूकता फैलाने के लिए कई कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाता है।
विश्व एड्स दिवस का महत्व- World AIDS Day 2023 Importance in Hindi
पिछले कई सालों से दुनियाभर में एड्स दिवस मनाया जा रहा है। यह एक जानलेवा बीमारी है। ऐसे में लोगों को इस बीमारी के प्रति जागरूक करने के लिए इसे मनाया जाता है। इस दिवस का उद्देश्य दुनियाभर से इसे जड़ से खत्म करना है। साथ ही, सरकार को इस बीमारी के लिए दवाइयों और मौतों की संख्या को कम करना है। ताकि सरकार इस बीमारी को लेकर सजग रहें और उपचार के तरीकों का हल निकालें।






.jpg)
