डायबिटीज के बारे में कितना जानते हैं लोग? World Diabetes Day 2023 पर देखें ये खास वीडियो

डायबिटीज़By Onlymyhealth editorial teamNov 10, 2023

क्या आप जानते हैं कि भारत को Diabetes Capital of The World कहा जाता है। भारत में 10 करोड़ से ज्यादा लोग डायबिटीज का शिकार हैं। डायबिटीज एक गंभीर बीमारी है, जो एक बार हो जाए, तो इसे कंट्रोल किया जा सकता है मगर पूरी तरह ठीक नहीं किया जा सकता है। ये बीमारी आमतौर पर खराब खानपान और लाइफस्टाइल के कारण होती है। यही कारण है कि डायबिटीज के बारे में लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से हर साल 14 नवंबर को World Diabetes Day मनाया जाता है। इस डायबिटीज दिवस (World Diabetes Day 2023) पर ओनलीमायहेल्थ ने ये जानने की कोशिश की है कि हमारे देश के आम लोगों को डायबिटीज जैसी गंभीर और बड़ी बीमारी के बारे में कितना पता है। इसके लिए ओनलीमायहेल्थ की टीम ने दिल्ली के कनॉट प्लेस इलाके में आम लोगों से बातचीत की। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि ज्यादातर लोगों को डायबिटीज के बारे में कोई खास जानकारी नहीं है। कुछ लोग ये मानते हैं कि डायबिटीज मीठा खाने से होता है तो कुछ मानते हैं कि गलत दवाओं के खाने से डायबिटीज हो सकता है।

वीडियो में आपको डायबिटीज से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां भी बताई गई हैं।  अगर आपको ये वीडियो पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और परिचितों के साथ जरूर शेयर करें। सेहत और स्वास्थ्य से जुड़े ऐसे और वीडियोज देखने के लिए ओनलीमायहेल्थ के यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।

Disclaimer

Trending Topics

World Diabetes DayDiabetes