XXL साइज से सलोनी ने कैसे वजन घटाकर अपना साइज किया XS? वीडियो में देखें उनकी वेट लॉस जर्नी

वज़न प्रबंधनBy Onlymyhealth editorial teamOct 30, 2023

बढ़ा हुआ वजन किसी की भी सेहत के लिए अच्छा नहीं होता। ये बात जानते सभी हैं, लेकिन बहुत कम लोग ही वजन घटाने को लेकर सही कदम उठा पाते हैं। ओनलीमायहेल्थ की वेट लॉस स्पेशल सीरीज के इस वीडियो में दिल्ली की रहने वाली सलोनी अपनी वजन घटाने की कहानी बता रही हैं। सलोनी 28 साल की हैं और सर्टिफाइड न्यूट्रिश्निस्ट हैं। एक समय था, जब सलोनी अपने बढ़े वजन के कारण काफी परेशान थीं और अब वो वजन घटाने और हेल्दी लाइफ अपनाने में लोगों की मदद करती हैं।

13-14 साल की उम्र में जब सलोनी महज 10वीं कक्षा में थीं, तो उनका वजन 85 किलो हो गया था। वो अपने स्कूल के दिनों के कई किस्सों को याद करती हैं, जिनमें लोग उन्हें उनके मोटापे के कारण चिढ़ाते थे और मजाक बनाते थे।  बढ़े वजन के बीच पिता के बीमार पड़ जाने के कारण सलोनी को हाइपरटेंशन (हाई ब्लड प्रेशर) की समस्या भी हो गई थी। इसकी वजह से 17 साल की छोटी सी उम्र में उन्हें ब्लड प्रेशर की दवा भी लेनी पड़ी। डॉक्टर ने भी उन्हें दवा देने के साथ-साथ वजन कम करने की सलाह दी। इसके बाद सलोनी को इन्हीं बातों ने वजन घटाने के लिए प्रेरित किया और उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से लगभग 50 किलो वजन कम कर लिया।

सलोनी की पूरी वेट लॉस जर्नी जानने के लिए आप ये वीडियो देखें। इससे आपको भी स्वस्थ जीवन का चुनाव करने की प्रेरणा मिलेगी। अगर आपको ये वीडियो पसंद आया, तो इसे दूसरों के साथ शेयर भी करें।

 

Disclaimer