Doctor Verified

Tapeworm in Pregnancy: प्रेग्नेंसी के दौरान टेपवॉर्म होने पर नजर आते हैं ये 5 लक्षण, न करें अनदेखा

प्रेग्नेंसी में पेट में दर्द, उल्टी आने की समस्या टेपवॉर्म की ओर भी इशारा कर सकती है। आगे जानते हैं प्रेग्नेंसी में टेपवॉर्म होने पर क्या लक्षण दिखाई

Vikas Arya
Written by: Vikas AryaUpdated at: Nov 19, 2023 07:30 IST
Tapeworm in Pregnancy: प्रेग्नेंसी के दौरान टेपवॉर्म होने पर नजर आते हैं ये 5 लक्षण, न करें अनदेखा

Onlymyhealth Dabur Vedic Tea

Tapeworm During Pregnancy: प्रेग्नेंसी में महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं। कई बदलावों के चलते महिलाओं को पेट दर्द, मतली, सिरदर्द और पीठ में दर्द की समस्या हो सकती है। प्रेग्नेंसी में महिलाओं को खुद के स्वास्थ्य के साथ ही बच्चे के स्वास्थ्य का ध्यान देना होता है। इसलिए डॉक्टर इस दरौन सर्तकता बरतने की सलाह देते हैं। कुछ महिलाओं को प्रेग्नेंसी में टेपवॉर्म की समस्या हो सकती है। डॉक्टर के मुताबिक बाहर का दूषित आहार और पानी पीने से टेमवॉर्म हो सकते हैं। प्रेग्नेंसी में भी यह समस्या हो सकती है। इसकी वजह से महिलाओं को पेट में दर्द, मतली और उल्टी की समस्या हो सकती है। साईं पॉलिक्लीनिक की वरिष्ठ स्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर विभा बंसल से जानते हैं कि प्रेग्नेंसी में टेपवॉर्म होने पर किसी तरह के लक्षण महसूस हो सकते हैं। 

प्रेग्नेंसी के दौरान टेपवॉर्म होने के लक्षण - Signs Of Tapeworm During Pregnancy In Hindi 

वजन तेजी से कम होना

प्रेग्नेंसी के दौरान पेट में कीड़े होने पर महिलाओं का वजन तेजी से कम होने लगता है। प्रेग्नेंसी में भ्रूण के बढ़ते वजन के कारण महिलाओं का वजन बढ़ सकता है। लेकिन, जिन महिलाओं के पेट में कीड़े होते हैं उनका वजन निरंतर कम होने लगता है। टेपवॉर्म होने पर महिलाओं के शरीर में पोषक तत्वों का अवशोषण कम होने लगता है। जिसकी वजह से वजन तेजी से कम हो सकता है। 

पेट में दर्द

महिलाओं की आंतों में होने वाले टेपवॉर्म (कीड़े) पेट में दर्द का कारण बन सकते हैं। प्रेग्नेंसी में महिलाओं को पेट में ऐंठन और सूजन की समस्या हो सकती है। इन लक्षणों को सामान्य प्रेग्नेंसी का लक्षण समझा नहीं जा सकता है। 

signs of tapeworm during pregnancy

उल्टी होना

प्रेग्नेंसी में मतली और उल्टी होना एक आम लक्षण है। इस समय में महिलाओं के शरीर में हार्मोनल परिवर्तन होते हैं, जब यह लक्षण गंभीर हो जाते हैं तो उल्टी और जी मिचलाने की समस्या हो सकती है। लेकिन, टेपवॉर्म होने पर भी महिलाओं को उल्टी आदि लक्षण दिखाई दे सकते हैं। यह समस्या आपको पाचन तंत्र को बाधित कर सकती है, जिससे आपको उल्टी की समस्या हो सकती है। 

आंतों की समस्या होना

टेपवॉर्म होने पर आतों से जुड़ी समस्या हो सकती है, जिससे कब्ज, दस्त या दोनों तरह के लक्षण दिखाई दे सकते हैं। गर्भवती महिलाओं में टेपवॉर्म होने पर मल त्याग में समस्या हो सकती है। यह भी टेपवॉर्म का संकेत हो सकता है।

मल में कीड़े दिखना 

टेपवॉर्म की समस्या के कुछ मामलों में महिलाओं को मल त्याग करते समय मल में कीड़े दिखाई दे सकते हैं। इस तरह के लक्षण दिखाई देने पर आप तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। 

इसे भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी में छुहारे खाने से होते हैं ये 5 फायदे, जानें इसे डाइट में शामिल करने का तरीका

प्रेग्नेंसी के दौरान भी महिलाओं को टेपवॉर्म की समस्या हो सकती है। इस दौरान नियमित जांच से आप इस समस्या को दूर कर सकते हैं। इस समय आप डॉक्टर से मिलकर इस समस्या का समाधान कर सकते हैं। 

Disclaimer