रेड वाइन के सेवन से स्‍वस्‍थ होता है दिल और दिमाग

रेड वाइन का सेवन करने से दिल और दिमाग दोनों स्‍वस्‍थ रहते हैं, इस रिपोर्ट के बारे में अधिक जानने के लिए इस स्‍वास्‍थ्‍य समाचार को पढ़ें।

Pooja Sinha
Written by: Pooja SinhaUpdated at: May 19, 2015 11:00 IST
रेड वाइन के सेवन से स्‍वस्‍थ होता है दिल और दिमाग

Onlymyhealth Dabur Vedic Tea

दिल और दिमाग को तेज बनाने में रेड वाइन बहुत गुणकारी है, हाल ही में एक रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ कि रेड वाइन के सेवन करने से दिल स्‍वस्‍थ और दिमाग मजबूत होता है।

Red Wine Benefitsरेड वाइन दिल के दौरे की संभावना को कम करने के साथ-साथ दिमागी ताकत को भी बढ़ा सकता है। यह रेड वाइन पीने वाले लोगों के लिए बहुत अच्‍छी खबर है।



एक रिपोर्ट के अनुसार, रेड वाइन का सेवन करने से कोलोन और प्रोस्टेट सहित कई प्रकार के कैंसर की आशंका को भी खत्म किया जा सकता है। रेड वाइन के एक ग्लास में बड़ी मात्रा में एंटीआक्सीटेंट होता है जो न केवल नुकसान से बचाने वाले हमारी कोशिकाओं को मजबूत करता है, बल्कि सकारात्मक तरीके से कोलेस्ट्रॉल को भी बढ़ाता है।



रेड वाइन में प्रोप्रोसायनिडींस होता है जो रक्तचाप को कम करता है और धमनियों को कड़ा होने से रोकता है। इसके कारण दिल के दोरे की संभावना कम होती है।



लिज अर्ले ब्यूटी कंपनी की ब्यूटी मैग्नेट लिज अर्ले के अनुसार, 'सीमित मात्रा में रेड वाइन का सेवन करने से खून के थक्के बनने रुक सकते हैं और हृदयाआघात की स्थिति को टालजा जा सकता है। इसके कारण हृदय स्वस्थ रह सकता है।'

 

 

Read More Health News In Hindi

Disclaimer