बच्चों को है हड्डियां बढ़ने की परेशानी, ये 1 खेल करेगा इस समस्या को छुमंतर

हमारे शरीर के समस्त अंगों के साथ साथ हमारी हड्डियां भी महत्वपूर्ण स्थान रखती हैं। हड्डियां हमारे शरीर को सही आकार प्रदान करती हैं। इसलिए ये जितनी मजबूत होगी आप भी उतने ही चुस्त और दुरुस्त रहेंगे। लेकिन अगर आप अपने आहार में उचित पोषक तत्वों 

Khushboo Vishnoi
Written by: Khushboo VishnoiUpdated at: Jul 17, 2017 18:44 IST
बच्चों को है हड्डियां बढ़ने की परेशानी, ये 1 खेल करेगा इस समस्या को छुमंतर

Onlymyhealth Dabur Vedic Tea

हमारे शरीर के समस्त अंगों के साथ साथ हमारी हड्डियां भी महत्वपूर्ण स्थान रखती हैं। हड्डियां हमारे शरीर को सही आकार प्रदान करती हैं। इसलिए ये जितनी मजबूत होगी आप भी उतने ही चुस्त और दुरुस्त रहेंगे। लेकिन अगर आप अपने आहार में उचित पोषक तत्वों  का सेवन नहीं करते तो उचित पोषक तत्वों की कमी के कारण बड़ों की ही नहीं बच्चोंआ की भी हड्डियां कमज़ोर होने लगती हैं। इसके अलावा पूरे दिन कंप्यूटर पर काम करने से भी हड्डियों से जुड़ी कई समस्याएं तेज़ी से बढ़ती जा रही हैं। इसलिए आप अपने शरीर को स्वस्थ रखने और हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए इन टिप्स को ज़रूर अपनाएं और एक स्वस्थ जीवन पाएं।

kids bone

जरूरत है सही कैल्शियम की

हड्डियों को स्ट्रांग बनाने के लिए आप आपने आहार में कैल्शियम की मात्रा को बढ़ाएं। इसके लिए आप अपने आहार में कैल्शियम युक्त पदार्थ दूध, दही और पनीर का अधिक से अधिक सेवन करें। यदि कोई दूध को पचाने में सक्षम नहीं हैं तो वे लोग दूध की जगह दही और पनीर को अपने आहार में शामिल करें।

इसे भी पढ़ेंः महिलाओं के लिए कारगर है ये 3 एक्‍सरसाइज टिप्‍स

बच्चों की सेहत को लेकर मां-बाप को काफी चिंता रहती है। बच्चों के बड़े होने के साथ-साथ वो उनकी शारीरिक जरुरतों पर खासा ध्यान देने लगते हैं, जिससे बच्चा बड़ा होने पर कमजोर नहीं रह जाए। लेकिन कई बार बेहतर खान-पान के बावजूद भी बच्चों का विकास तो होता है, लेकिन उनकी हड्डियों की मजबूती को लेकर माता-पिता की चिंताएं खत्म नहीं होती है। ऐसे में कुछ ऐसे खेल हैं जो आपके बच्चों के स्वास्थ के साथ-साथ उनकी कमजोर हड्डियों को भी मजबूती देता है।

फूटबॉल है सही गेम

अगर आपका बच्चा फुटबॉल खेलता है, तो यह उसके हड्डियों के लिए फायदेमंद साबित होगा। एक शोध में सामने आया है कि लड़कों के हफ्ते में सिर्फ तीन घंटे फुटबॉल खेलने से हड्डियों के मजबूत व स्वस्थ रहने की संभावना बढ़ जाती है।

इसे भी पढ़ेंः क्या आप भी लोहे जैसी मजबूत रीढ़ की हड्डी पाना चाहते हैं?

शोध में पाया गया है कि फुटबॉल खेलने वाले किशोरों की हड्डियां तैराकी या साइकलिंग करने वालों की तुलना में बेहतर होती हैं। क्योंकि फुटबॉल खेलना एक उच्च प्रभाव तीव्रता वाला व्यायाम है। फुटबॉल खेलने से हड्डी के विकास में तैराकी व साइकलिंग की तुलना में ज्यादा सुधार होता है। हालांकि यह शोध हफ्ते में कम से कम नौ घंटे से ज्यादा फुटबॉल खेलने वालों पर केंद्रित है।

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Sports And Fitness Related Articles In Hindi

Disclaimer