डायबिटीज, जिसे कुछ लोग शुगर कहते हैं, एक गंभीर बीमारी है। डायबिटीज में व्यक्ति के शरीर में इंसुलिन रेजिस्टेंस के कारण खून में शुगर की मात्रा बढ़ने लगती है, जिससे कई तरह की परेशानियां शुरू हो जाती हैं। वैसे तो डायबिटीज अनुवांशिक कारणों से भी हो सकती है, मगर आज के समय में इसे खराब लाइफस्टाइल और खानपान से ज्यादा जोड़कर देखा जाता है। शायद यही कारण है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़ों के मुताबिक भारत में करीब 10 करोड़ लोग डायबिटीज के शिकार हैं। ओनलीमायहेल्थ के इस खास वीडियो में हम आपको बता रहे हैं डायबिटीज क्या है, क्यों होता है, इसके लक्षण, जरूरी टेस्ट और इलाज के बारे में विस्तार से।
डायबिटीज के सामान्य लक्षण
- ज्यादा प्यास लगना
- ज्यादा भूख लगना
- बार-बार पेशाब लगना
- हर समय थकान रहना
- आंखों से धुंधला दिखाई देना
- हाथ पैरों में झुनझुनी
- छिलने-कटने पर घाव का जल्दी न भरना
इन लक्षणों के दिखने पर सावधानी बरतना जरूरी है क्योंकि अगर डायबिटीज को शुरुआती स्टेज यानी प्रीडायबिटीज के स्तर पर पहचान लिया जाए और लाइफस्टाइल में थोड़ा बदलाव कर इलाज शुरू कर दिया जाए, तो इसे रोका जा सकता है।
ब्लड शुगर को कंट्रोल न करने पर हो सकते हैं कई खतरे
अगर आप बढ़े हुए ब्लड शुगर को नजरअंदाज करते हैं और डायबिटीज को कंट्रोल में नहीं रखते हैं, तो इससे आपको सेहत से जुड़े कई दूसरे खतरे हो सकते हैं, जो इस प्रकार हैं-
- हार्ट अटैक
- हाई ब्लड प्रेशर
- नर्व्स डैमेज
- स्ट्रोक
- किडनी डैमेज
- इम्यून सिस्टम कमजोर होना आदि।
आगे वीडियो में ये भी बताया गया है कि अगर आपको डायबिटीज हो गया है या आप प्रीडायबिटिक हैं, तो आप इसे कैसे कंट्रोल में रख सकते हैं। पूरी जानकारी के लिए वीडियो को अंत तक देखें। अगर आपको ये वीडियो पसंद आया हो, तो इसे दूसरों के साथ भी शेयर करें। सेहत से जुड़े ऐसे और वीडियोज देखने के लिए ओनलीमायहेल्थ के यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।





