खूबसूरती और फिटनेस में बॉलीवुड डीवाज से भी आगे हैं ये खिलाड़ी, फिल्में भी हुई हैं आॅफर

एक आम व्यक्ति के लिए किसी लड़की की खूबसूरती को मापने के लिए बॉलीवुड डिवाज सबसे अच्छा उदाहरण होता है।

Rashmi Upadhyay
Written by: Rashmi UpadhyayUpdated at: Aug 28, 2018 14:48 IST
खूबसूरती और फिटनेस में बॉलीवुड डीवाज से भी आगे हैं ये खिलाड़ी, फिल्में भी हुई हैं आॅफर

Onlymyhealth Dabur Vedic Tea

एक आम व्यक्ति के लिए किसी लड़की की खूबसूरती को मापने के लिए बॉलीवुड डिवाज सबसे अच्छा उदाहरण होता है। लेकिन आज हम आपको ऐसी खूरसूरत बलाओं के बारे में बता रहे हैं जिन्होंने अपनी प्रतिभा और कौशल से खेल जगत में तो नाम कमाया ही है। साथ ही अपनी खूबसूरती और फिटनेस के चलते ये महिला खिलाड़िया बॉलीवुड डीवाज को भी टक्कर देती हैं।

सानिया मिर्जा 

सानिया मिर्जा ऐसी सुपरस्टार हैं टेनिस की नम्बर वन खिलाड़ी है। खेल जगत में तो सानिया मिर्जा का कोई सानी है ही नहीं साथ ही खूबसूरती में भी वह किसी से कम नहीं है। अगर आप सानिया मिर्जा का इंस्टाग्राम अकाउंट चेक करेंगे तो आपको ये लगेगा ही नहीं कि यह एक खिलाड़ी है। उनकी फिटनेस, ड्रेसिंस सेंस और खूबसूरती के आगे बॉलीवुड डिवाज भी पानी भरती हैं। इतना ही नहीं जब भी सानिया की बॉयोपिक बनने की बात होती है तो उन्हें ही इसमें लीड रोल प्ले करने के लिए आॅफर दिया जाता है। हालांकि वह एक्टिंग में खास रुचि नहीं दिखाती हैं।

साइना नेहवाल

साइना नेहवाल बेडमेंटन की वर्ल्ड चैम्पियन है। यह खिलाड़ी भले ही हमेशा रफ एंड टफ पर्सनेलिटी में रहती हैं लेकिन जब वह किसी फंक्शन में जाने के लिए रेडी होती हैं तो ऐसा लगता है जैसे वह एक्ट्रेस हों। साथ ही उनकी फिटनेस भी बहुत अच्छी है।

गीता फोगाट

'दंगल' फेम और रेस्लिंग की नम्बर वन खिलाड़ी गीता फोगाट बहुत ही फिट और स्टाइलिश हैं। वह जितनी अच्छी कुश्ती खेलती हैं उतनी ही अच्छी पर्सनेलिटी भी कैरी करती हैं। जितने शार्प गीता के फीचर्स हैं उतनी ही शार्प उनकी पर्सनेलिटी हैं। उनकी फोटोज देखकर अक्सर ऐसा लगता हैं जैसे वह बॉलीवुड स्टार हों।

पी वी सिंधु

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। रियो में आयोजित ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में ओलंपिक रजत पदक जीतने वाली पीवी सिंधु पहली भारतीय महिला हैं। सांवली सलोनी पीवी सिंधु जितना अच्छा अच्छा खेलती हैं उतने ही ट्रेंडी और स्टाइलिश कपड़े भी पहनती हैं।

ज्वाला गुट्टा

प्रोफेशनल बैडमिंटन प्लेयर ज्वाला गुट्टा ने देश के लिए तमाम प्रतिस्पर्धाओं में मेडल जीते हैं। वह अपने खेल के साथ ही अपनी खूबसूरती से भी सबका ध्यान अपनी ओर खींचती है। उनके ग्लैमरस फोटोशूट को भला कौन भूला सकता है। खेल के साथ ही ज्वाला का नाम खूबसूरती में भी काफी आगे हैं। फैशन और कपड़ों के मामले में वह बॉलीवुड डीवाज की तरह ट्रेंडी रहती हैं।

सोनिका कालीरमन

सोनिका कालीरमन कुश्ती खिलाड़ी हैं और वह हरियाणा से हैं। सोनिका आज एक ऐसा नाम बन चुका हैं जिसे किसी परिचय की जरूरत नहीं हैं। यह लड़की जितनी जबरदस्त खिलाड़ी है उतनी ही खूबसूरत और फिट भी है। सोनिका का फेसकट भी बहुत अच्छा है। वह कुछ भी पहनती हैं और प्यारी लगती हैं।

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Articles On Sports and Fitness In Hindi

Disclaimer