घुटने एवं कूल्हे के ट्रांसप्‍लांटेशन से हृदयाघात का खतरा

अमेरिका के बोस्टन यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन द्वारा किये गये शोध की मानें तो घुटने और कूल्हे के प्रतिरोपण से हृदयाघात का खतरा बढता है, अधिक जानने के लिए यह स्‍वास्‍थ्‍य समाचार पढ़ें।

Nachiketa Sharma
Written by: Nachiketa SharmaUpdated at: Sep 02, 2015 09:54 IST
घुटने एवं कूल्हे के ट्रांसप्‍लांटेशन से हृदयाघात का खतरा

Onlymyhealth Dabur Vedic Tea

घुटने और कूल्‍हे के प्रत्‍यारोपण के बाद इन अंगों को सक्रिय तो किया जा सकता है, लेकिन इनके कारण दिल को नुकसान होता है और बाद में इससे हृदयाघात का खतरा बढ़ जाता है। हाल ही में न्‍यूयार्क में हुए एक शोध में यह बात सामने आयी।

Heart Attack in Hindi

इस रिसर्च के परिणाम यह दिखाते हैं कि इस प्रक्रिया के बाद दीर्घकालिक हृदयाघात का जोखिम तो नहीं होता लेकिन कुछ समय के लिए नर्व और फेफड़ों में खून के थक्के जमने का जोखिम बना रहता है।

जब ज्‍वाइंट कार्टिलेज यानी संयुक्त उपास्थियां और अस्थियां क्षरित होने लगती हैं तो घुटने या कुल्हे का प्रतिरोपण ही दर्द और अकड़न से निजात पाने एवं गतिशीलता बनाए रखने के लिए एक मात्र विकल्प हो सकता है।

अमेरिका के बोस्टन यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन ने इसपर शोध किया। इसके मेडीसिन एवं एपिडिमियोलोजी के प्रोफेसर युकिंग झांग ने बताया, ‘इस बात के सबूत हैं कि संयुक्त प्रतिरोपण सर्जरी से अस्थि रोगियों को दर्द से आराम होता है, जीवन की गुणवत्ता सुधर जाती है लेकिन इससे उनके हृदय के सेहत पर पड़ने वाले प्रभाव की पुष्टि नहीं हुई।'

उन्होंने यह भी बताया, ‘हमारा शोध इस बात का परीक्षण करता है कि क्या जोड़ों की प्रतिरोपण सर्जरी से अस्थि रोगियों में गंभीर हृदय रोग का जोखिम घटता है या नहीं।’ उन्होंने कहा कि पूर्ण घुटना एवं कुल्हा प्रतिरोपण कराने वालों के लिए पहले महीने और उसके बाद कुछ समय के लिए शिराओं में खून के थक्के जमने का जोखिम रहता है।

 

Image Source - Getty

Read More Health News in Hindi

Disclaimer