
अलसी के बीज डायबिटीज से लेकर कई अन्य बीमारियों के इलाज में फायदेमंद है। जिसका इस्तेमाल चाय और स्मूदी के रूप में किया जा सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अलसी के बीजों से आप अपने बालों के लिए हेयर जेल भी बना सकते हैं। जी हां अलसी से आप अपने कर्ल को हाइड्रेट करने के लिए हेयर जेल बना सकते हैं। यह आपके बालों के लिए काफी अच्छा है और बालों को स्वस्थ रखने में मददगार है। क्योंकि अलसी के बीजों में ओमेगा -3 फैटी एसिड, प्रोटीन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो आपके बालों को मजबूत और स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। आइए यहां हम आपको बताते हैं कि आप घर पर कैसे अलसी के बीजों से हेयर जेल बना सकते हैं।
अलसी के बीजों से हेयर जेल बनाने का तरीका

सामग्री:
- 1/4 कप अलसी के बीज
- 2.5 कप पानी
- एक कंटेनर
- स्टॉकिंग (पतला सूती कपड़ा)
- एलोवेरा
- एसेंशियल ऑयल
हेयर जेल बनाने का तरीका
- सबसे पहले आप पानी में अलसी के बीजों का डालें और बर्तन को बर्नर या गैस पर रखें।
- अब आप इसे लगभग 10 मिनट के गैस में रखकर उबालें।
- आप इसे मीडियम आंच में ही रखें क्योंकि अलसी के बीज पैन में नीचे चिपक सकते हैं।
- आप इन्हें, तब तक पकाएं, जब तक कि यह फ्लैक्ससीड्स जेल जैसी स्थिरता में न बदल जाए। ध्यान रखें कि यह ना बहुत मोटी और न बहुत पतली लेयर में हो।
- जब यह एक मीडियम लेयर मे जेल की तरह दिखने लग जाए, तो आप इसे गैस से हटा दें और ठंडा होने दें। ऐसा करने पर यह एक गाड़ा जेल बन जाएगा।
- अब आप इसे एक कांच के जार में स्टोर करने के लिए स्टॉकिंग यानि एक पतले कपड़े की मदद से निचाड़ें और जार में जेल स्टोर करें।
- जब यह जेल जार में स्टोर हो जाए, तो आप इसमें एलोवेरा जेल और एसेंशियल ऑयल मिलाएं। यह जेल को एक अच्छी खुशबू देगा।
- एलोवेरा जेल और एसेंशियल ऑयल आपके बालों को स्वस्थ रखने में भी मददगार हैं। इसलिए आप टी ट्री ऑयल या फिर लैवेंडर ऑयल मिला सकते हैं।
- अब आप इसे स्टोर करके फ्रिज कर सकते हैं और लगभग 1 महीने तक इस्तेमाल कर सकते हैं।
बालों में जेल इस्तेमाल करने से पहले हमेशा ध्यान रखें कि आपके बाल धुले हुए यानि साफ होने चाहिए। यह अलसी के बीजों से बना हेयर जेल आपके बालों को मॉइस्चराइज़ करने में मदद करेगा और आप इससे अपने बालों को कर्ल करने में या मलचाहा स्टाइल पाने में इस्तेमाल कर सकते हैं।
Read More Article On Fashion and Beauty In Hindi






.jpg)