मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं पर ओनलीमायहेल्थ की खास वीडियो सीरीज Mental Health A-Z के इस 4th एपिसोड में डॉ. निमेष देसाई (Dr. Nimesh Desai) बात कर रहे हैं D for Depression के बारे में। डिप्रेशन एक ऐसी समस्या है, जिसे अक्सर लोग समझ नहीं पाते क्योंकि तनाव और डिप्रेशन के बीच की रेखा इतनी महीन है कि इसका अंदाजा लगा पाना मुश्किल होता है। हम सभी जीवन में आए दिन उदासी, चिंता और तनाव का सामना करते हैं। लेकिन यही भावनाएं अगर लंबे समय तक बनी रहें, तो डिप्रेशन कहलाती हैं। डिप्रेशन की स्थिति से निकलने में कई बार मनोवैज्ञानिक या मनोचिकित्सक की जरूरत पड़ती है।
डिप्रेशन को कैसे पहचानें?
- लंबे समय तक उदासी
- छोटी-छोटी बात पर चिड़चिड़ापन
- सोने में परेशानी
- निर्णय न ले पाना
- आत्महत्या का विचार आना
डिप्रेशन क्यों होता है?
आमतौर पर डिप्रेशन के कई कारण हो सकते हैं। इनमें से कुछ आंतरिक कारण होते हैं, तो कुछ बाह्य कारण हो सकते हैं, जैसे-
- गहरा दुख
- रिश्ते में झगड़े या असमहतियां
- पारिवारिक समस्याएं
- सामाजिक कारण
- आर्थिक कारण
- बायोलॉजिकल कारण
- हार्मोनल असंतुलन
इसके अलावा डॉ निमेष देसाई ने डिप्रेशन के इलाज के बारे में भी विस्तार से बताया है। पूरी जानकारी के लिए ये वीडियो देखें। अगर आपको वीडियो पसंद आया हो, तो इसे अपने परिवार और दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। ऐसे और वीडियोज देखने के लिए ओनलीमायहेल्थ के यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।





