
मॉनसून में जहां स्किन और बालों को एक्स्ट्रा केयर की जरूरत होती है, वहीं नाखूनों को भी इस मौसम देखभाल की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। अक्सर हम अपने स्किन और हेयर की देखभाल पर तो ध्यान देते हैं, लेकिन नाखूनों पर ध्यान नहीं देते। ऐसे में नाखून आपकी सुंदरता को खराब कर सकते हैं। इस मौसम में नाखून कमजोर होकर टूटने लगते हैं और क्यूटिकल्स खराब हो जाते हैं। ऐसे में ये कोशिश करें कि महीने में 5-8 दिन नाखूनों पर कोई नेल-पेंट ना लगाकर उन्हें ऐसे ही रहने दें। इस मौसम में कोशिश करें कि नाखूनों को ज्यादा लंबा न करें, क्योंकि इस मौसम में इ्न्फेक्शन होने का खतरा काफी बढ़ जाता है। इसलिए समय-समय पर नाखूनों को ट्रिम करते रहें। आइए जानते हैं घर में किस तरह नाखूनों की खास देखभाल करके मॉनसून में इन्हें लंबा और चमकदार बनाया जाए।
शहद
गुणों का खजाना शहद स्किन के लिए तो काफी फायदेमंद होता है, साथ ही नाखूनों को मजबूत बनाने के लिए भी आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। शहद को 15 मिनट के लिए अपने नाखूनों पर लगाकर छोड़ दें। हफ्ते में दो बार ऐसा करें। इसे नाखून तो मजबूत होंगे ही, साथ ही नाखूनों में जमी गंदगी भी साफ होगी।
ऑलिव ऑयल से मसाज
रात को रोज सोने से पहले ऑलिव ऑयल को हल्का गर्म करके अपने नाखूनों पर मसाज करें। इससे नाखूनों को पोषण मिलेगा। इस प्रक्रिया को दोहराने से नाखूनों को मजबूती मिलेगी और नाखून शाइनी बनेंगे। मसाज करने से आपकी दिनभर की थकान भी कम हो जाएगी।

कच्चा दूध
फैटी एसिड से भरपूर कच्चा दूध स्किन और नाखून, दोनों के लिए फायदेमंद होता हैं। दूध में 10 मिनट तक उंगलियों को डिप कर के रखें। इससे आपके नाखून मॉइश्चराइज होंगे। ऐसा रेगुलर करने से नाखूनों की ग्रोथ बढ़ेगी।
इसे भी पढ़ें- इन 15 घरेलू उपायों से बनाएं अपने कमजोर नाखूनों को मजबूत और हेल्दी, बढ़ेगी नाखूनों की लंबाई और चमक
सेंधा नमक और गर्म पानी
रात में सोने से पहले अगर आप हल्के गर्म पानी में सेंधा नमक डालकर कुछ देर हाथों को डिप करते हैं, तो इससे आपको काफी रिलैक्स फील होगा। नियमित रूप से ऐसा करने पर आपके नाखून साफ रहेंगे और आपके नाखूनों के आसपास की त्वचा भी साफ्ट रहेगी।
ध्यान रखें, दिन भर पैरों के नाखूनों को कवर करके ना रखें। इससे इन्फेक्शन होने का खतरा काफी बढ़ जाता है। कभी-कभी पैरों को खुला छोड़ने वाले फुटवियर पहनें। कोशिश करें कि पैर ज्यादा देर गीले ना रहें। गीले नाखूनों पर फंगस लगने का खतरा रहता है। ऑफिस या काम से आने के बाद गुनगुने पानी में नमक डालकर कुछ देर नाखूनों को रखें। इससे आपको आराम तो मिलेगा ही, साथ ही इन्फेक्शन का खतरा भी कम होगा। नाखूनों को सूखा रखने के लिए आप एंटी-फंगल पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
All Image Credit- Freepik







.jpg)