PM नरेंद्र मोदी ने किया ‘फिट इंडिया अभियान’का आगाज, लोगों को फिटनेस के प्रति किया जाएगा जागरूक

Fit India Movement: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय खेल दिवस (National Sports Day) के मौके पर  आज यहां दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में‘फिट इंडिया अभियान’का आगाज किया। 

Jitendra Gupta
Written by: Jitendra GuptaUpdated at: Aug 29, 2019 11:03 IST
PM नरेंद्र मोदी ने किया ‘फिट इंडिया अभियान’का आगाज, लोगों को फिटनेस के प्रति किया जाएगा जागरूक

Onlymyhealth Dabur Vedic Tea

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय खेल दिवस (National Sports Day) के मौके पर  आज यहां दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में‘फिट इंडिया अभियान’ (Fit India Movement)का आगाज किया। इस मूवमेंट का मकसद लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और उन्हें फिट बनाना भी है। सरकार इस मूवमेंट को स्वच्छता अभियान की तरह पूरे जोर-शोर से चलाएगी। इस मूवमेंट की शुरुआत 29 अगस्त को करना विशेष भी हैं क्योंकि आज के दिन ही खेल दिवस मनाया जाता है और आज ही हॉकी के जादूगर ध्यानचंद का भी जन्मदिन है।

कैसे चलाया जाएगा अभियान

स्वच्छ भारत अभियान की तर्ज पर चलाए जाने वाले फिट इंडिया मूवमेंट को भी सफल बनाने के लिए सरकार ने करीब आधा दर्जन से अधिक मंत्रालयों को आपसी तालमेल से काम करने को कहा है। इन मंत्रालयों में  खेल मंत्रालय, मानव संसाधन विकास मंत्रालय, पंचायती राज और ग्रामीण विकास जैसे मंत्रालय शामिल हैं। ये सभी मंत्रालय इस कार्यक्रम को सफल बनाने और अपने-अपने स्तर पर इसकी रूपरेखा तैयार करेंगे।

हस्तियां भी होंगी शामिल

इस अभियान को सफल बनाने में खेल, उद्योग, राजनीति और फिल्म जगत से जुड़ी हस्तियां भी बड़ी संख्या में शामिल होंगी। इस अभियान के जरिए लोगों को अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में फिट रहने के बारे में बताया जाएगा। इतना ही नहीं कार्यक्रम की सफलता के लिए विभिन्न स्तरों पर स्वयं सेवकों की टीमें भी गठित की जाएंगी, जिनका काम लोगों को इस अभियान से जोड़ने का होगा।

इसे भी पढ़ेंः वर्कआउट के बाद कभी नहीं खानी चाहिए ये 5 चीजें, बॉडी बनेगी नहीं घटेगी

प्रचार से बढ़ाया जाएगा अभियान का कद

फिट इंडिया अभियान को सफल बनाने के लिए लोगों को इसका महत्व बताया जाएगा और इसके लिए हर माध्यम से इस अभियान का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। जिसके लिए मोबाइल एप, वेब पोर्टल व सोशल मीडिया का सहरा लिया जाएगा।

चार साल तक चलेगा मूवमेंट

फिट इंडिया मूवमेंट करीब चार साल तक चलाया जाएगा। हालांकि हर साल इसमें फिटनेस के अलग-अलग विषयों को शामिल किया जाएगा। अभियान की थीम पहले साल शारीरिक फिटनेस, दूसरे साल खाने की आदतें, तीसरे साल पर्यावरण अनुकूल जीवन शैली और चौथे साल रोगों से दूर रहने के तरीकों पर आधारिक है और इसके आधार पर ही लोगों को जागरूक किया जाएगा।

गांव-शहर सब जगह चलाया जाएगा अभियान

यह अभियान देश के हर गांव, पंचायत, खंड, जिला और सभी राज्यों में चलाया जाएगा। 

इसे भी पढ़ेंः बॉडी बनाने के लिए ढूंढ रहे प्रोटीन तो भटके नहीं ये 5 चीजें हैं प्रोटीन से भरी और बेहद सस्ती

पीएम मोदी पहले ही कर चुके हैं इसका जिक्र

मोदी ने अपने मासिक रोडियो कार्यक्रम 'मन की बात' में कहा था, ''आप सभी को याद होगा कि 29 अगस्त को 'राष्ट्र खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर हम देश भर में 'फिट इंडिया आंदोलन करने वाले हैं। खुद को तंदरूस्त रखना है। देश को फिट बनाना है। हर एक के लिए बच्चे, बुजुर्ग, युवा, महिला सब के लिए ये बड़ा रोचक अभियान होगा और ये आपका अपना होगा। ''

उन्होंने कहा था,''मैं खुद उस दिन विस्तार से विषय पर बात करूंगा और आपको जोड़े बिना रहने वाला नहीं हूं। क्योंकि आपको मैं फिट देखना चाहता हूं। आपको तंदरूस्त रहने के लिए जागरूक बनाना चाहता हूं और फिट इंडिया के लिए देश के लिए हम मिल करके कुछ लक्ष्य भी निर्धारित करें।''

Read More Articles On Exercise & Fitness In Hindi
Disclaimer