डॉ. श्री राम नेने ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर की है, जिसमें उन्होंने ईटिंग डिसऑर्डर के बारे में बात की है। आइये विस्तार से जानते हैं इसके बारे में।
ईटिंग डिसऑर्डर एक साइकोलॉजिकल कंडीशन होती है, जिसके मामले कई युवाओं में देखने को मिलते हैं। इस डिसऑर्डर के होने से व्यक्ति कई बार मोटापे का भी शिकार हो जाता है। माधुरी दीक्षित के पति डॉ. श्री राम नेने ने हाल ही में इंस्टाग्राम और अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें उन्होंने ईटिंग डिसऑर्डर के बारे में बात की है। आइये विस्तार से जानते हैं इसके बारे में।
ईटिंग डिसऑर्डर खान-पान से जुड़ी एक समस्या है। यह एक तरह की साइकोलॉजिकल कंडीशन है, जिसमें व्यक्ति का खाने पर नियंत्रण नहीं रहता है। आमतौर पर यह अनहेल्दी खान-पान के कारण होती है। कई बार लोग वजन बढ़ाने या घटान के चक्कर में भी ईटिंग डिसऑर्डर का शिकार हो जाते हैं। इसे नजरअंदाज करने से कई बार अन्य गंभीर समस्याएं भी हो सकती हैं। ऐसी समस्या होने पर बिना देरी किए चिकित्सक की सलाह लेनी चाहिए।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।