इस सीज़न मैट लिप कलर ही अच्छी चॉयस है क्योंकि यह फैलता नहीं लेकिन मेकअप किट में रखी ग्लॉसी लिपस्टिक का क्या? ऐसे में परेशान न हों, हम आपको बताएंगे कि कैसे आप ग्लॉसी लिपस्टिक को मैट में बदल सकती हैं।

"/>

ग्लॉसी लिपस्टिक को मैट में बदलने के लिए अपनाएं ये 3 टिप्‍स, मिलेगी लोगों की तरीफ

इस सीज़न मैट लिप कलर ही अच्छी चॉयस है क्योंकि यह फैलता नहीं लेकिन मेकअप किट में रखी ग्लॉसी लिपस्टिक का क्या? ऐसे में परेशान न हों, हम आपको बताएंगे कि कैसे आप ग्लॉसी लिपस्टिक को मैट में बदल सकती हैं।

Atul Modi
Written by: Atul ModiUpdated at: Jul 29, 2019 10:25 IST
ग्लॉसी लिपस्टिक को मैट में बदलने के लिए अपनाएं ये 3 टिप्‍स, मिलेगी लोगों की तरीफ

Onlymyhealth Dabur Vedic Tea

बढ़ते फैशन के चलते बाज़ार में तरह-तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स की भरमार हैं। ऐसे में हर कोई चाहता है कि वह भी उन प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कर सके, इन्हीं में से एक है मैट लिपस्टिक। यह लिपस्टिक लंबे समय तक आपके होंठों पर टिकती है। जानें किन तरीकों से आप होंठों को ग्लॉसी से मैट टच दे सकती हैं। 

पहला तरीका 

टिश्यू और ट्रांस्लुसेंट पाउडर लें। अब पंसदीदा लिपस्टिक लगाएं। टिश्यू लगाने से यह होंठों की नमी को संतुलित करता है। अब थोड़ा सा ट्रांस्लुसेंट पाउडर टिश्यू पर छिड़कें। इसे अपने होंठों पर लगाएं। अब टिश्यू को धीरे से हटाएं और ग्लॉसी लिपस्टिक को मैट लिपस्टिक में बदल दें। यह ट्रांस्लुसेंट पाउडर आपकी लिपस्टिक को लंबे समय तक टिकने में भी मदद करता है। इस तरीके से आपको मैट लिपस्टिक जैसा ही प्रभाव मिलेगा।

 

दूसरा तरीका

यह ग्लॉसी लिप कलर को मैट में बदलने का सबसे आसान व अच्छा तरीका है। जब कभी आप जल्दबाज़ी में होती हैं तो कई बार बिना मेकअप के बाहर निकल जाती हैं। लेकिन आप इस तरीके को अपना सकती हैं। एक टिश्यू पेपर लें और इसे अपने होंठों पर रखें। टिश्यू लिपस्टिक की चमक को अवशोषित करेगा और आपकी लिपस्टिक कुछ ही सेकंड में मैट लिपस्टिक में बदल जाएगी।

तीसरा तरीका 

इसमें भी आपको एक टिश्यू और ट्रांस्लुसेंट पाउडर की ज़रूरत होगी। सबसे पहले आप ग्लॉसी लिपस्टिक लगाएं। अब अपनी उंगलियों पर थोड़ा सा ट्रांस्लुसेंट पाउडर लें। पाउडर लेने के बाद, लिप्स पर इसे हलके हाथों से लगाएं। एक टिश्यू की मदद से अतिरिक्त पाउडर हटा दें। पाउडर ग्लॉसी लिप कलर को सोक लेगा और आपको मैट लिप कलर मिलेगा।

ऐसे लगाएं

1. मैट लिपस्टिक को बेहतर तरीके से लगाना भी ज़रूरी है। लिपस्टिक लगाने से पहले डेड स्किन को हटा लें और उसके बाद ही लिपस्टिक होंठों पर लगाएं। ऐसा न करने पर होंठ फटे हुए और भद्दे नज़र आएंगे।

2. लिपस्टिक अच्छी तरह एकसार लगे, इसके लिए पहले लिप लाइनर लगाएं।

3. मैट लिपस्टिक लगाने से पहले होंठों को  मॉयस्चराइज़ करें।

4. मैट को हटाने के लिए होंठों को रगडऩे की कोशिश न करें, इसे हटाने के लिए मॉयस्चराइजि़ंग क्रीम का इस्तेमाल करें।

Read More Articles On Grooming In Hindi

Disclaimer