बच्चे को पेशाब न आने पर अपनाएं ये घरेलू उपाय, जल्द दूर होगी समस्या

बच्चे की किसी भी परेशानी में पूरा घर चिंतित हो जाता है। यदि आपके बच्चे को पेशाब न आए तो उसके कारण को समझें और उसके लिए घरेलू उपाय को करें।

Vikas Arya
Written by: Vikas AryaUpdated at: Oct 27, 2023 13:56 IST
बच्चे को पेशाब न आने पर अपनाएं ये घरेलू उपाय, जल्द दूर होगी समस्या

Onlymyhealth Dabur Vedic Tea

Causes Of Child Not Passing Urine: बच्चों को देखभाल की बहुत आश्यकता होती है। उसे अक्सर कुछ-न-कुछ समस्याएं लगी ही रहती है। कभी बच्चों को अधिक पेशाब आने लगती है तो कभी उनको पेशाब न आने की परेशानी हो जाती है। छोटे होने की वजह से बच्चा अपनी परेशानी को किसी के साथ बता भी नहीं पाता है। लेकिन, बच्चा ऐसे कई संकेत देता है, जिनसे मां या अभिभावक ये समझ सकते हैं कि बच्चे को किसी तरह की परेशानी हो रही है। जिस तरह से बच्चे का अधिक पेशाब आना परेशानी का कारण हो सकता है, ठीक उसी तरह से बच्चे का कम पेशाब आना भी परेशानी की ओर इशारा करता है। ऐसे में अभिभावको घबराना नहीं चाहिए। बल्कि, उन्हें धैर्य से काम लेते हुए डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। आगे जानते हैं बच्चे को पेशाब कम आने के क्या कारण हो सकते हैं। साथ ही, इससे बचाव के कुछ घरेलू उपायों को भी बताया गया है।  

बच्चे को पेशाब न आने के कारण - Causes Of Child Not Passing Urine In Hindi

यूरिनरी ट्रैक्ट में बाधा उत्पन्न होना 

बच्चे के मूत्र मार्ग में रुकावट तब होती है जब उसकी किडनी से पेशाब बाहर नहीं आता है। ये समस्या बच्चे की एक या दोनों किडनी को प्रभावित कर सकती हैं। इस समस्या में बच्चे को पेशाब न आने या पेशाब बाहर आने में समस्या हो सकती है।

इसे भी पढ़ें : बच्चों में पेशाब के साथ खून आने के क्या कारण हो सकते हैं? जानें इसका इलाज

child not pass urine

पानी की कमी होना

बच्चे के शरीर में पानी कमी होना या उसे डिहाईड्रेशन की समस्या होने पर उसको पेशाब न आने की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बच्चे को उल्टी, दस्त या अन्य रोग में पानी की कमी होने पर उसको पेशाब नहीं आती है। 

दवाओं की वजह से 

कई मामलों में यदि बच्चा पहले से ही दवा ले रहा है तो उसको दवा के प्रभावों की वजह से भी पेशाब न आने की परेशानी हो सकती है। उच्च रक्तचाप की दवाएं, ड्यूरेटिक्स और एंटी इंफ्लेमेट्री दवाओं की वजह से भी बच्चे को पेशाब न आने की समस्या हो सकती है। 

बच्चे को पेशाब न आने पर क्या करें? - What To Do When Child Not Pass Urine In Hindi

यदि आपके बच्चे को पेशाब नहीं आ रही है तो ऐसे में आपको सबसे पहले अपने डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। डॉक्टर बच्चे की स्थिति को समझकर उसे बेस्ट ट्रीटमेंट दे सकते हैं। लेकिन जब तक आप डॉक्टर के पास नहीं जाती हैं तो इस स्थिति में आप घर पर भी कुछ उपायों को आजमा सकती हैं। 

हींग का करें प्रयोग

बच्चे को पेशाब न आने पर आप कुछ घरेलू नुस्खों को अपना सकती हैं। यदि आपका बच्चा दो साल से अधिक है और उसको ये परेशानी हो रही है तो इस स्थिति में आप उसकी नाभि पर भिगी हुई हींग को रूई की मदद से कुछ देर के लिए रख दें। ध्यान दें कि हींग का अधिक इस्तेमाल न करें। क्योंकि इससे भी कई तरह के नुकसान होते हैं। थोड़ी सी हींग को रूई में लगाएं 

इसे भी पढ़ें : बच्चों में बार-बार पेशाब आने की समस्या को न करें नजरअंदाज, हो सकता है इस बीमारी का संकेत

बच्चे के पेशाब न आने पर इस उपाय को करने पर भी यदि बच्चे को आराम न मिले तो आपको तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। कई बार ये समस्या गंभीर हो सकती है।

Disclaimer