Doctor Verified

ब्लड कैंसर होने पर स्किन पर दिखाई देते हैं ये लक्षण, न करें नजरअंदाज

Blood Cancer Symptoms: ब्लड कैंसर या ल्यूकेमिया की समस्या में आपकी स्किन और चेहरे पर भी कई लक्षण दिखाई देते हैं, जानें इसके बारे में।

Prins Bahadur Singh
Written by: Prins Bahadur SinghUpdated at: Nov 08, 2023 18:48 IST
ब्लड कैंसर होने पर स्किन पर दिखाई देते हैं ये लक्षण, न करें नजरअंदाज

Onlymyhealth Dabur Vedic Tea

Blood Cancer Symptoms on Skin: ब्लड कैंसर कैंसर का ही एक प्रकार है जो बहुत ही घातक माना जाता है। ब्लड कैंसर को ल्यूकेमिया भी कहा जाता है। ब्लड कैंसर वैसे तो आपके बोन मैरो से शुरू होता है और धीरे-धीरे ब्लड में इन्फेक्शन फैलता है। ब्लड कैंसर की शुरुआत में इसके लक्षणों को पहचानकर सही इलाज लेने से मरीज की जान बचाई जा सकती है। आखिरी स्टेज में ब्लड कैंसर के पहुंचने पर यह स्थिति बहुत घातक हो जाती है। ब्लड कैंसर की शुरुआत में शरीर में तमाम तरह के लक्षण दिखते हैं। लेकिन इसके लक्षणों को शुरुआत में पहचानना बड़ा मुश्किल हो जाता है। यही नहीं ब्लड कैंसर होने पर आपके चेहरे और स्किन पर भी तमाम लक्षण दिखाई देते हैं। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं चेहरे और स्किन पर दिखने वाले ब्लड कैंसर के लक्षणों के बारे में।

चेहरे और स्किन पर ब्लड कैंसर के लक्षण- Symptoms of Blood Cancer on Skin in Hindi 

एससीपीएम हॉस्पिटल के कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. सुदीप कहते हैं कि, "ब्लड कैंसर की समस्या में आपकी कोशिकाएं शरीर में खून बनने की प्रक्रिया को प्रभावित करती हैं। इसके अलावा बोन मैरो में बनने वाली सफेद रक्त कोशिकाओं का निर्माण भी रुक जाता है। ब्लड कैंसर की शुरुआत होने पर मरीज की स्किन पर कई लक्षण दिखाई देते हैं।" शुरुआत में लोग इसे सामान्य समझकर नजरंदाज कर देते हैं। इन लक्षणों को नजरअंदाज करने के बजाय इन्हें पहचानकर सही समय पर जांच और इलाज लेना जरूरी होता है।

 Blood Cancer Symptoms on Skin

ब्लड कैंसर की समस्या में चेहरे और स्किन पर ये लक्षण प्रमुखता से दिखाई देते हैं-

1. ब्लड कैंसर या ल्यूकेमिया की समस्या में मरीज के स्किन का रंग बदल जाता है। इसकी वजह से आपकी स्किन का रंग पीला हो सकता है और आंखों का सफेद भाग भी पीला होने लगता है।

2. ल्यूकेमिया की समस्या में आपकी स्किन पर जरा सी चोट या कट लगने पर गंभीर ब्लीडिंग हो सकती है। इसकी वजह से होने वाली ब्लीडिंग जल्दी नहीं रूकती।

3. ब्लड कैंसर की समस्या में आपको ल्यूकेमिया कटिस नाम की परेशानी हो सकती है। इस समस्या में आपके चेहरे, हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों में स्किन पर दानें, उभार, नीली गांठ बनना और स्किन पर पैचेज भी बन सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: ब्लड कैंसर (Blood Cancer) के लक्षण, कारण, जांच और इलाज के तरीके

4. इस समस्या में आपको पेटीचिया के लक्षण भी देखने को मिल सकते हैं। पेटीचिया दरअसल एक ऐसी समस्या है जिसमें मरीज के हाथ, पैर और पंजों की स्किन पर लाल रंग के धब्बे और दाने हो सकते हैं।

5. चेहरे पर बहुत ज्यादा दाने और धब्बे होना भी ब्लड कैंसर या ल्यूकेमिया की समस्या का लक्षण माना जाता है। ज्यादातर लोग इसे स्किन से जुड़ी समस्या समझकर नजरअंदाज कर देते हैं।

ब्लड कैंसर से बचाव के उपाय- Blood Cancer Prevention in Hindi

ब्लड कैंसर की समस्या से बचने के लिए आपको हेल्दी डाइट और अच्छी जीवनशैली अपनानी चाहिए। डॉक्टर्स ब्लड कैंसर की जांच के लिए सबसे पहले सीबीसी टेस्ट यानी कम्पलीट ब्लड काउंट टेस्ट करते हैं, उसके बाद अगर मरीज में कैंसर की पहचान नहीं हो पाती है तो बायोप्सी जांच भी की जाती है। इसके अलावा कुछ लोगों में इसकी जांच ब्लड प्रोटीन टेस्ट के जरिए होती है। अगर आपके परिवार में कैंसर की बीमारी का इतिहास रहा है तो आपको समय-समय पर डॉक्टर की सलाह लेकर इलाज जरूर कराना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: बच्चाें में ल्यूकेमिया कैंसर के लक्षण, कारण और बचाव टिप्स

डाइट में ऐसे फूड्स को शामिल करना चाहिए जो शरीर में कैंसर की कोशिकाओं को बढ़ने से रोकने का काम करते हैं। इसके अलावा नियमित रूप से योग या दूसरे व्यायाम का अभ्यास कर आप इस गंभीर बीमारी का शिकार होने से बच सकते हैं।

(Image Courtesy: Freepik.com)

 
Disclaimer