Nail Care Tips: नाखूनों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए फायदेमंद है देसी घी, जानें इस्तेमाल का तरीका

देसी घी सेहत ही नहीं बल्‍क‍ि हमारे नाखूनों के ल‍िए भी फायदेमंद माना जाता है। जानते हैं देसी घी को नाखूनों पर लगाने के फायदे।

Yashaswi Mathur
Written by: Yashaswi MathurUpdated at: Sep 25, 2023 16:52 IST
Nail Care Tips: नाखूनों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए फायदेमंद है देसी घी, जानें इस्तेमाल का तरीका

Onlymyhealth Dabur Vedic Tea

Benefits of Desi Ghee For Nails: देसी घी का इस्‍तेमाल भारतीय घरों में खूब क‍िया जाता है। देसी घी को रोटी-पराठे में लगाकर या दाल में डालकर खाया जाता है। देसी घी को गाय या भैंस के दूध के साथ तैयार क‍िया जाता है। गाय के दूध से तैयार देसी घी हल्‍के पीले रंग का होता है वहीं भैंस के दूध से तैयार घी सफेद रंग का होता है। देसी घी में हेल्‍दी फैट्स, प्रोटीन और कैल्‍श‍ियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है। देसी घी में विटामिन-ए, विटामिन-ई और विटामिन-के जैसे पोषक तत्‍व भी पाए जाते हैं। ऐसा माना जाता है क‍ि देसी घी को नाखूनों पर लगाना फायदेमंद होता है। दरअसल देसी घी में हेल्‍दी फैट्स मौजूद होते हैं। हेल्‍दी फैट्स नाखूनों के ल‍िए फायदेमंद माने जाते हैं। आगे इस लेख में जानेंगे नाखूनों पर देसी घी लगाने के फायदे और इस्‍तेमाल का तरीका।

desi ghee benefits for nails

नाखूनों पर देसी घी लगाने के फायदे- Benefits of Desi Ghee For Nails

  • नाखूनों पर देसी घी लगाने से नाखूनों को नमी म‍िलती है और नाखूनों को बढ़ाने में मदद म‍िलती है।
  • नाखूनों पर देसी घी लगाएंंगे तो नाखून साफ और चमकदार नजर आएंगे साथ ही नेल क्‍यूट‍िकल्‍स भी मुलायम रहेंगे। 
  • रूखे और टूटे-फूटे नाखूनों को र‍िपेयर करने के ल‍िए देसी घी का इस्‍तेमाल कर सकते हैं। जो लोग नाखूनों को चबाते रहते हैं, उनके नाखून ड्राई हो जाते हैं। इससे बचने के ल‍िए देसी घी का प्रयोग फायदेमंद रहेगा। 
  • देसी घी में कैल्‍श‍ियम और ओमेगा 3 मौजूद होता है, इससे नाखूनों की मजबूती और विकास को बढ़ावा म‍िलता है।

इसे भी पढ़ें- रात को सोने से पहले स्किन पर लगाएं घी, ये 8 समस्याएं होंगी दूर

नाखूनों पर देसी घी लगाने के तरीके- How to Apply Desi Ghee on Nails   

देसी घी से नाखूनों की माल‍िश करना फायदेमंद माना जाता है। जानें देसी घी को नाखूनों पर लगाने का तरीका-

  • देसी घी को एक कटोरी में न‍िकाल लें। उस कटोरी में नाखून को डुबोएं और 2 से 3 म‍िनटों बाद उंगली को न‍िकाल लें।
  • रात को सोने से पहले देसी घी को नाखूनों पर लगाकर सोएं।    
  • देसी घी को गर्म करें, इसके बाद घी को नाखूनों पर लगाएं। रोज यह नुस्‍खा आजमाने से जल्‍दी असर देखने को म‍िलता है। 

उम्‍मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।

Disclaimer