अगर आपका शिशु भी हर चीज उठाकर मुंह में डाल लेता है, तो आप परेशान न हो, ये आदत बच्चों के सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद साबित हो सकती है।
शिशुओं को हमेशा अपने आस-पास मौजूद चीजों को मुंह में डालने की आदत होती है, जिससे माता-पिता बहुत परेशान रहते हैं। कई पेरेंट्स ये समझने की कोशिश करते हैं, कि आखिर बच्चों की ये आदत कितनी सही है। शिशु की इस आदत को आम भाषा में माउथिंग कहा जाता है। शिशुओं में माउथिंग वस्तुओं को मुंह में डालने की स्वाभाविक प्रवृत्ति है। यह आदत आमतौर पर जीवन के शुरुआती महीनों के दौरान शुरू होती है, जो बच्चों के विकास का एक हिस्सा है। सुरभि श्रीवास्तव ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर इस बारे में विस्तार से जानकारी दी है, तो आइए जानते हैं।
माउथिंग के जरिए शिशु आकार, घनत्व, बनावट और स्वाद जैसे संवेदी गुणों के बारे में सीखते हैं। नवजात शिशु किसी भी अन्य इंद्रियों की तुलना में अपने मुंह से ज्यादा जानकारी एकत्रित करने की कोशिश करते हैं। शिशुओं में माउथिग न उनके शारीरिक औऔर मानसिक विकास का भी एक संकेत हो सकता है। शिशुओं का किसी भी वास्तु को मुंह में डालने की आदत उन्हें पर्यावरण का पता लगाने, मौखिर कौशल को विकसित करने मेंमदद करताहै। हालांकि, यह सुनिश्चित करना माता-पिता के लिए बहुत जरूरी है कि शिशु अपने मुंह में जीन वस्तुओं को डाल रहा है वो उनके लिए सुरक्षित हों और दम घुटने या गले में फंसने जैसे खतरे से वे दूर रहें।
इसे भी पढ़े : शिशुओं की आंखों पर काजल लगाना होता है फायदेमंद! डॉक्टर से जानें ऐसे ही 5 मिथकों की सच्चाई
Image Credit : Freepik
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।