हम आपको कुछ ऐसे भारतीय खिलाडि़यों के बारे में बताने जा रहे हैं अपनी फिटनेस और स्‍टाइल को लेकर अक्‍सर चर्चा में रहते हैं। उनके सामने बॉलीवुड के एक्‍टर भी फीके पड़ते हैं। 

"/>

ये हैं भारत के 7 सबसे स्‍टाइलिश और फिट खिलाड़ी, बॉलीवुड एक्‍टर को देते हैं मात

हम आपको कुछ ऐसे भारतीय खिलाडि़यों के बारे में बताने जा रहे हैं अपनी फिटनेस और स्‍टाइल को लेकर अक्‍सर चर्चा में रहते हैं। उनके सामने बॉलीवुड के एक्‍टर भी फीके पड़ते हैं। 

Atul Modi
Written by: Atul ModiUpdated at: Aug 28, 2018 16:56 IST
ये हैं भारत के 7 सबसे स्‍टाइलिश और फिट खिलाड़ी, बॉलीवुड एक्‍टर को देते हैं मात

Onlymyhealth Dabur Vedic Tea

भारत के लिए ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले हॉकी खिलाड़ी ध्यान चंद के जन्मदिन 29 अगस्‍त को राष्‍ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। आज इस मौके पर हम आपको कुछ ऐसे भारतीय खिलाडि़यों के बारे में बताने जा रहे हैं अपनी फिटनेस और स्‍टाइल को लेकर अक्‍सर चर्चा में रहते हैं। उनके सामने बॉलीवुड के एक्‍टर भी फीके पड़ते हैं। 

विराट कोहली 

विराट कोहली वह क्रिकेटर है जिन्‍हें युवा अनुकरण करना चाहते हैं। दुनिया के सबसे स्टाइलिश बल्लेबाजों में से एक, कोहली तेजी से सफलता की सीढ़ी चढ़ते जा रहे हैं। क्रिकेट में लगातार उनके नाम रिकार्ड बनते जा रहे हैं। वह अपने खेल को आक्रामक रूप से खेलते हैं साथ ही वह मैदान पर और मैदान से बाहर अपनी भावनाओं को स्वतंत्र रूप से व्यक्त करने के लिए जाने जाते हैं। उनका स्‍टाइल और फिटनेस बाकी क्रिकेटर्स से अलग बनाता है। उनके अंदर का जोश और जुनून किसी से छिपा नहीं है। एक सर्वे के मुताबिक, विराट कोहली को दुनिया के शीर्ष 10 सबसे फैशनेबल लोगों में से एक के रूप में भी नामित किया जा चुका है। 

 

विजेंद्र सिंह

विजेंदर सिंह बेनिवाल, जिन्‍हें विजेंदर सिंह के नाम से जाना जाता है, हरियाणा के भिवानी जिले के एक गांव के रहने वाले विजेंद्र एक बेहतरीन भारतीय पेशेवर मुक्केबाज हैं। विजेंद्र वर्ल्‍ड चैंपियन रह चुके हैं। विजेंद्र बालीवुड फिल्‍म में भी एक्टिंग कर चुके हैं। उनका फिटनेस और स्‍टाइल किसी बॉलीवुड कलाकार से कम नहीं है। 

 

महेंद्र सिंह धोनी 

कैप्‍टन कूल कहे जाने वाले धोनी का हेयरस्‍टाइल हो या ड्रेसिंग सेंस या फिर उनकी फिटनेस, हर चीज में वो अव्‍वल रहते हैं। वह खुद को फिट रखने के लिए जिम करते हैं और बाकी उनके स्‍टाइलिश होने में कोई शक नहीं किया जा सकता है। क्रिकेट की दुनिया में तो उनका कोई जवाब नहीं है, उनका हेलीकॉप्‍टर शॉट काफी प्रचलित रहा है। धोनी मजाकिया प्रवृति के हैं, वह पत्रकारों द्वारा पूछे गए प्रश्नों के विनोदी जवाब देने के लिए प्रसिद्ध है। 

 

सुनील छेत्री 

33 साल की उम्र में भारत की ओर से सुनील छेत्री सबसे ज्यादा गोल दागने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने हाल ही में अपना 100वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेला। कीनिया के खिलाफ खेले गए इस मैच में भारत को 3-0 से जीत हासिल हुई थी। इस मैच में 3 में से 2 गोल अकेले सुनील ने दागे। बाइचुंग भूटिया के बाद अपने प्रदर्शन के बूते भारतीय फुटबॉल की कमान अपने कंधों पर थाम रखी है। दर्शकों से भावुक अपील करने के बाद चर्चा में आए सुनील छेत्री अपनी फिटनेस और स्‍टाइल के लिए काफी तारीफें बटोर चुके हैं। 

 

सुशील कुमार 

हरियाणा के पहलवान सुशील कुमार फिटनेस के मामले में जितने हिट हैं उनका स्‍टाइल उतना ही सुपरहिट है। वह अक्‍सर अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर फोटो शेयर करते रहते हैं। खेल की दुनिया में भी सुशील का काफी नाम है। उन्‍होंने दो बार ओलंपिक में रजत व कांस्‍य पदक जीता है। राष्‍ट्रमंडल में 2 बार स्‍वर्ण और एशियाई खेल में एक कांस्‍य पदक उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि रही है।  

 

महेश भूपति 

महेश भूपति एक भारत के पेशेवर टेनिस खिलाड़ी हैं। लिएंडर पेस के साथ मिलकर उन्होंने तीन डबल्स खिताब जीते हैं जिनमें 1999 का विबंलडन का खिताब भी शामिल है। साल 1999 भूपति के लिए स्वर्णिम वर्ष साबित हुआ क्योंकि इसमें उन्होंने अमेरिकी ओपन मिश्रित खिताब जीता और फिर लिएंडर पेस के साथ रोलां गैरां और विंबलडन समेत तीन युगल ट्राफी अपने नाम की। ऐसी कर्इ उपलब्धियां महेश के नाम हैं। बॉलीवुड की अदाकारा लारा दत्‍ता से शादी के बाद भू‍पति काफी सुर्खियों थे।

 

वरूण भाटी 

नोएडा के एक गांव के रहने वाले 23 साल के वरूण भाटी पिछले वर्ष पैरालंपिक गेम्‍स (हाई जम्‍प) में भारत को कांस्‍य पदक दिलाया था, जिसके बाद वह काफी चर्चित रहे हैं। इसके लिए उन्‍हें अर्जुन अवार्ड से भी सम्‍मानित किया जा चुका है। वरूण अपनी फिटनेस को लेकर काफी गंभीर रहते हैं जबकि उनका स्‍टाइल किसी एक्‍टर से कम नहीं है। 

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Articles On Sports & Fitness In Hindi   

Disclaimer