Doctor Verified

40th Week Pregnancy: प्रेग्नेंसी के 40वें सप्ताह के लक्षण, सावधानियां और जरूरी बातें

40 सप्ताह की गर्भावस्था के दौरान शिशु के विकास, गर्भावस्था के लक्षण, परीक्षण के बारे में जानने के लिए इस लेख को पूरा पढ़ें-

 
Vikas Arya
Written by: Vikas AryaUpdated at: Sep 09, 2023 13:33 IST
40th Week Pregnancy: प्रेग्नेंसी के 40वें सप्ताह के लक्षण, सावधानियां और जरूरी बातें

Onlymyhealth Dabur Vedic Tea

प्रेग्नेंसी के 40वां सप्ताह में अधिकतर बच्चों का जन्म होता है। इस सप्ताह तक भ्रूण के अधिकतर अंगों का विकास लगभग पूरा हो चुका होता है और वह सही तरह से कार्य भी करने लगते हैं। बच्चे के जन्म के बाद भी उसके मस्तिष्क और फेफड़ों का विकास होता रहता है। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. विभा बंसल से आगे जानेंगे इस सप्ताह में महिलाओं को महसूस होने वाले लक्षणों और भ्रूण के विकास के बारे में। 

प्रेग्नेंसी के 40वें सप्ताह  में महिलाओं को महसूस होने वाले लक्षण - 40th Week Of Pregnancy Symptoms in Hindi

प्रेग्नेंसी के 40वें सप्ताह तक अधिकतर महिलाओं जल्द से जल्द अपने बच्चे को देखना चाहती है। इस समय तक भ्रूण का आकार लगभग अपनी पूर्ण अवस्था में पहुंच चुका होता है इसलिए महिलाओं के लिए एक जगह पर खड़ा होने या लंबे समय तक टहलने में परेशानी होने लगती हैं। इसके अलावा भी महिलाओं को निम्न तरह के लक्षण महसूस होते हैं। 

निराशा होना

प्रेग्नेंसी को लंबा समय होने से कुछ महिलाओं को इस समय निराशा होने लगती है। लेकिन प्रेग्नेंसी की शुरुआत को उनके अंतिम पीरियड से गिना जाता है, ऐसे में डिलीवरी का सटीक सप्ताह व तारीख बता पाना थोड़ा मुश्किल होता है। लेकिन महिलाओं को इस समय धैर्य बनाकर रखना चाहिए, क्योंकि गर्भ के अंदर भ्रूण का विकास सही तरह से हो रहा होता है। इस बात की पुष्टि डॉक्टर की जांच से भी की जा सकती है। 

गर्भाशय ग्रीवा का परिपक्व होना (Ripening Cervix)

गर्भाशय के अंतिम पड़ाव में गर्भाशय ग्रीवा (गर्भ में गर्भनाल से बच्चे को पोषित करने वाली नली) परिपक्व होने लगती है। इसके परिपक्व होने का मतलब है कि वह पतली, मुलायम और खुलने लगती है। इसकी जांच महिलाएं डॉक्टर से करवा सकती हैं। कुछ महिलाओं को लेबर पेन 41 व 42वें सप्ताह में भी हो सकता है। 

40 week pregnancy in hindi

प्रेग्नेंसी के 40वें सप्ताह में महिलाओं को महसूस होने वाले अन्य लक्षण 

  • कब्ज की समस्या
  • पेल्विक एरिया (श्रोणि) में दर्द
  • सीने में जलन होना
  • पैरों में ऐंठन
  • हाथ व पैरों में हल्की सूजन, आदि।  

प्रेग्नेंसी के 40वें सप्ताह में भ्रूण का विकास - Fetus Development During 40th Week Of Pregnancy in Hindi

प्रेग्नेंसी के 40वें सप्ताह तक भ्रूण का वजन करीब 3.3 से 3.5 किलोग्राम तक पहुंच जाता है। इस दौरान बच्चे के शरीर की अधिकतर हड्डियां कठोर हो जाती है, लेकिन सिर की हड्डी अन्य की अपेक्षा लचीली होती है। इस सप्ताह तक भी भ्रूण मां के गर्भ में हलचल करता है, यदि बच्चा गर्भावस्था में पहले की अपेक्षा कम हलचल करे या कम हिले तो ये समस्या का संकेत हो सकता है। 

विशेष सूचना - किसी भी तरह के गंभीर लक्षण दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी डॉक्टर से संपर्क करें। 

इसे भी पढ़ें : 39th Week Pregnancy: प्रेग्नेंसी के 39वें सप्ताह के लक्षण, सावधानियां और जरूरी बातें

प्रेग्नेंसी के 40वें सप्ताह से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न - FAQ’s for Week-by-Week Stages of Pregnancy In Hindi

कैसे पता करें कि बच्चा होने वाला है?

पेशाब करते समय हल्का गाढ़ा व गुलाबी रंग का म्यूकस आना। इसके अलावा पेट में ऊपर की ओर से नीचे की ओर तक कॉन्ट्रैकशन होना। पेट के निचले हिस्से में तेज दर्द होना। इसके अलावा एमनियोटिक फ्लूयड बाहर निकलने पर डिलीवरी का समय नजदीक आ जाता है। 

40वें सप्ताह की प्रेग्नेंसी में महिला को क्या तैयारी करनी चाहिए?

40वें सप्ताह की प्रेग्नेंसी में महिलाओं की डिलीवरी का समय काफी नजदीक होता है। ऐसे में महिलाओं को डिलीवरी के बाद का बैग तैयार कर लेना चाहिए। इस बैग में बच्चे के लिए डायपर, दो से चार जोड़ी तौलिये व म्यूकस को पोछने के लिए वाइपर या टिशू पेपर रख लेने चाहिए। 

Disclaimer